एक बार फिर गूंजी #MeToo की आवाज, जानें इसका पूरा इतिहास और भारत में किसने किसपर लगाया आरोप

स्वाति मालीवाल और, साजिद खान
स्वाति मालीवाल और, साजिद खान
Published on

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर #MeToo का नारा गूंजने लगा है। पिछली बार की तरह इस बार भी महिलाओं के साथ सेक्सुएल हरेस्मेंट (यौन शोषण) को लेकर लोगों के बीच में बहुत गुस्सा है। ताजा मामला रिएल्टी शो बिग बॉस का है। जहां डायरेक्टर साजिद खान की इंट्री को लेकर लोगों में आक्रोश है। साजिद को लगातार रिएलिटी शो से बाहर निकालने की मांग की जा रही है।

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने #MeToo मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को जगह दी गई है।" मालीवाल ने इस ट्वीट के साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद को शो से बाहर निकालने की मांग की है। इस मांग के साथ ही लोगों ने स्वाति मालीवाल को धमकियां भी देनी शुरु कर दी।

साजिद खान पर #MeToo का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस, मॉडल और पत्रकार कनिका ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने साजिद खान द्वारा उन्हें सेक्सुएली कैसे हैरेस किया था, इसका जिक्र किया है। यह घटना साल 2018 की है। वह बताती है कि, "काम देने के सिलसिले में साजिद खान ने पहले घर बुलाया। उसके बाद बात करने के बाद उसे टॉप खोलकर दिखाने को कहा, साथ में दलील दी गई अगर नहीं दिखाओगी तो मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम्हें फिल्म में कैसे दिखाना चाहिए।" इस इंटरव्यू में कनिका ने कई बातों का जिक्र किया है। जिसमें उसका कहना है कि, "स्थिति अब ऐसी ही की अब मैं भारत वापस नहीं आना चाहती हूं। क्योंकि ये सभी लोग बहुत पावरफुल हैं इनके खिलाफ इतना बोल दिया है कि अब ये मुझे बक्शेगे नहीं। मैं जिंदा हूं यही बहुत बड़ी बात है। मैं नहीं चाहती कल को लोग मेरे लिए कैंडल मार्च निकाले और न्याय की मांग करें।"

इससे पहले 10 महिलाओं ने साजिद पर #MeToo का आरोप लगाया था। जिसमें मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुंवर, अहाना कुमरा, डिंपल पॉल, शर्लिन चोपड़ा, करिश्मा शामिल हैं।

#MeToo की विश्व स्तर पर शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत साल 2006 में अमेरिका से हुई थी। अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता टैराना बर्क ने महिलाओं को साथ होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए इसकी शुरुआत की थी। लेकिन इसके 11 साल बाद अमेरिकी अभिनेत्री अलिसा मिलानो ने इसका इस्तेमाल अपने ट्वीट में करके महिलाओं को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के अनुभव को साझा करने की अपील की। इस क्रम में हॉलीवुड की जानी मानी फिल्मकार हार्वी वाइंस्टीन पहली अभिनेत्री थी जिन्होंने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने ट्वीट करते हुए #MeToo का इस्तेमाल किया। देखते ही देखते एक दिन में ही दो लाख बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद पूरे विश्व में यह 85 से ज्यादा देशों में विभिन्न भाषाओं में ट्रेंड पर बना रहा।

भारत में महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद की

इस हैशटैग के बाद भारत में भी महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न को उजागर करने का मौका मिला। साल 2018 में इसी हैशटैग के साथ ही अभिनेत्री तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस आरोप के साथ ही मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री से कई महिलाओं ने मुखर रुप से आगे आकर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया।

जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से नाना पाटेकर, आलोक नाथ, विकास बहल, पीयूष मिश्रा, सुभाष घई, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, साजिद खान, सुभाष कपूर और वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सांसद एमजे अकबर का नाम सुर्खियों में आया था। 

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com