यूपीः लखनऊ प्राइड परेड की तैयारियां तेज,इस दिन धूमधाम से होगा आयोजन

किन्नर समुदायों ने पहली बार सितंबर 2023 में प्राइड परेड का आयोजन किया था.
सितंबर 2023 में लखनऊ में प्राइड परेड के दौरान आदिशिव फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका रघुवंशी.
सितंबर 2023 में लखनऊ में प्राइड परेड के दौरान आदिशिव फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका रघुवंशी.तस्वीर- द मूकनायक
Published on

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बार फिर ट्रांसजेंडर प्राइड परेड के आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह दूसरी बार होगा जब लखनऊ में प्राइड परेड का आयोजन होगा। इससे पूर्व सितंबर 2023 में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर निकाली गई थी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किन्नर समाज और आम जनमानस में सामंजस्य स्थापित करना है।

कार्यक्रम को लेकर आदिशिव फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका रघुवंशी कहती हैं, यह दूसरी बार होगा जब प्राइड परेड का आयोजन किया जायेगा। इस बार प्राइड परेड का आयोजन पिछली बार की तरह गोमतीनगर में अंबेडकर पार्क चौराहा से 1090 चौराहे तक पैदल यात्रा कर निकाली जाएगी। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

प्रियंका रघुवंशी बताती हैं- पिछली बार जब हमने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, तब यह नहीं सोचा था की इतनी बड़ी मात्रा में लोग शामिल होंगे। पिछली बार कार्यक्रम में एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं भी शामिल थीं। इसके साथ ही भिक्षावृत्ति छोड़ चुके बच्चों ने मंच पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे। किन्नर समाज, ट्रांसजेंडर एवं एलजीबीक्यूआई वर्ग के लोगों ने मिलकर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नाटक भी प्रस्तुत किया था। द मास्क रॉक बैंड के कलाकारों ने भी सतरंगी प्रस्तुति दी थी।

पिछली बार प्राइड परेड के आयोजक के रूप में उत्तरप्रदेश ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा कमेटी, आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन, वाइनवुड फैशन एंड इवेंट एसोसिएशन, वाई आर जी केयर संस्थान शामिल हुए थे। इस बार भी कई संस्थाओं द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। कई विशिष्ट अतिथियों को इस आयोजन में आमंत्रण दिया जायेगा।

सितंबर 2023 में लखनऊ में प्राइड परेड के दौरान आदिशिव फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका रघुवंशी.
LGBTQIA+ प्राइड परेड ने सुनाई प्यार और स्वीकार्यता की कहानियां

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com