मध्य प्रदेश: तांत्रिक ने पति की शराब छुड़ाने की पूजा कहकर महिला से किया रेप, मामला दर्ज

ग्वालियर के उटीला में एक तांत्रिक ने महिला के साथ रेप की घटना की है। महिला, पति की शराब छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी। इधर, भोपाल में सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर खुद को पुलिसकर्मी बताया और युवती से शादी का वादा कर रेप किया।
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के उटीला में एक तांत्रिक ने महिला के साथ रेप की घटना की है। महिला, पति की शराब छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के ऊपर काली शक्तियों का साया बताया था।

पीड़ित महिला की शिकायत मुताबिक, घटना 4 मई 2024 की शाम की है। महिला ने बताया कि उसके साथ घटना होने के बाद वह डर गई और चुप रही। इसके कारण तांत्रिक की हिम्मत और बढ़ गई। वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि यदि उसके पास उतारा कराने नहीं आई तो वह काली शक्तियों को उसके और उसके पति के पीछे छोड़ देगा। लेकिन, जब पति ने शराब पीना नहीं छोड़ी, तब महिला समझ गई कि तांत्रिक फायदा उठा रहा है।

बाबा ने उसे कई बार कॉल कर बुलाने का प्रयास किया, आखिरी कॉल 10 जुलाई को महिला के पास आया था। महिला ने पति को बताया, फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर देहात के उटीला के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति को शराब पीने की लत है। महिला को किसी ने बताया था कि पास ही गांव में हर नारायण राजौरिया नाम का बाबा है। वह तंत्र - मंत्र से कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। इस पर 4 जुलाई को महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची थी। यहां तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके पति का उतारा करना पड़ेगा।

इसके बाद उसी शाम तांत्रिक महिला के पति को एक कमरे में ले गया और कुछ देर बाद आकर बोला कि उतारा कर दिया है, लेकिन तुम उसकी पत्नी हो, इसलिए तुम्हारा भी उतारा होगा। पति की शराब छुड़ाने के लिए महिला भी तैयार हो गई। बाबा उसे कमरे में ले गया। यहां उसने उतारा के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला से कहा कि यह उतारा की बात किसी को बताई तो पूजा बिगड़ जाएगी।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश की राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिये युवती से दोस्ती की थी। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और युवती से शादी का वादा कर रेप किया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक करीब आठ माह पहले उसने युवती को एक दिन होटल में मिलने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक शोषण करता था। पिछले दिनों जब युवती ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर जहांगीराबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता उमरिया जिले की रहने वाली है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए 2023 में भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती नरसिंहगढ़ निवासी विनोद से हुई। विनोद खुद को पुलिसकर्मी बताता था, जिससे युवती उसकी ओर आकर्षित हो गई। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई और विनोद अक्सर उससे मिलने भोपाल आया करता था।

21 नवंबर 2023 को जब विनोद युवती से मिलने भोपाल आया तो वह उसे घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर पहुंचा। यहां आरोपित ने युवती से जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर लिया। इसके बाद विनोद लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने विनोद पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपित की शिकायत की। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सांकेतिक फोटो
MP: मजदूर की गुहार पर कलेक्टर का एक्शन, बुक स्टोर से साठगांठ के मामले में स्कूल की मान्यता रद्द
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश: सात साल से धूल खा रहा पदोन्नति में आरक्षण नियम, 60 हजार एससी/एसटी कर्मचारी प्रभावित!
सांकेतिक फोटो
MP: नीट, नर्सिंग घोटाले मामले में सीएम हाउस घेरने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com