मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस दूसरे तो GGP तीसरे स्थान पर रही

16 साल पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से भाजपा के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। इतने सालों बाद अब फिर यहां भाजपा का कब्जा।
मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस दूसरे तो GGP तीसरे स्थान पर रही
Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए है। शनिवार को हुई काउंटिंग में भाजपा-कांग्रेस में काटें की टक्कर बनी रही। कुल 20 राउंड की मतगणना में पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही। फिर उतार-चढ़ाव के साथ 17वें राउंड तक कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे।

लेकिन आखिरी के तीन राउंड में भाजपा को लगातार बढ़त मिली। जिसके बाद आख़री राउंड में भाजपा के शाह जीत गए। कांग्रेस ने दो राउंड की काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई। कांग्रेस समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह ने भी रीकाउंटिंग कराने की लिखित मांग की।

16 साल पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से भाजपा के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने गोंडवाना पार्टी के मनमोहन शाह बट्टी को मात्र 437 वोट से हराया था। भाजपा उम्मीदवार को तब 36,725 वोट मिले थे, जबकि गोंडवाना को 36,288 वोट मिले। वहीं इस बार जीत दर्ज करने वाले कमलेश शाह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इन्हें 2008 के चुनाव में 35,595 वोट मिले।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अमरवाड़ा के विधायक रहे कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते यह सीट निर्वाचन आयोग ने रिक्त घोषित की थी। इसलिए यहां उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने कमलेश शाह को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने अमरवाड़ा में पुनः जीत हासिल की है।

गोंडवाना प्रत्याशी भलावी ने बीजेपी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देव रावेन भलावी ने कहा कि भाजपा के जो कैंडिडेट जीत रहे हैं वह जैसे कांग्रेस में रहकर शांत बैठे रहते थे, वैसे भाजपा में शांत न बैठे। अगर आपको लगता है कि सत्ता सरकार में विधायक रहकर मेरे सब काम पूरे हो जाएंगे तो ये नहीं होगा। वहां भी बोलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 3 हजार से ज्यादा वोटों से ही जीते। भाजपा के ज्यादातर लोगों ने फर्जी वोट डलवाए।

बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 332 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए 4 टेबल लगाई गईं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गई। यहां कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। अमरवाड़ा एक आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यहां 2 लाख 56 हजार 959 वोटर्स के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 56 हजार 959 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 10 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 947 है। साथ ही 2 अन्य मतदाता भी हैं। यहां 10 जुलाई को 73 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस दूसरे तो GGP तीसरे स्थान पर रही
MP बरोदिया नोनागिर दलित हत्याकांड: फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में अंजना की मौत संदेहास्पद!
मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस दूसरे तो GGP तीसरे स्थान पर रही
ग्राउंड रिपोर्ट: MP के बैगा जनजाति से दूर हुईं मूलभूत जरूरतें, पहाड़ पर गड्ढा खोदकर दूषित पानी पीने को मजबूर
मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस दूसरे तो GGP तीसरे स्थान पर रही
MP बरोदिया नौनागिर दलित हत्याकांड: पुलिस ने मृतका के भाई का मोबाइल जब्त किया, पीड़ित ने कहा- "सबूत मिटा सकती है पुलिस"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com