उत्तर प्रदेशः एक महीना पहले मुस्लिम बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट कर हत्या, मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर!

उत्तर प्रदेशः एक महीना पहले मुस्लिम बुजुर्ग की लाठी डंडों से पीट कर हत्या, मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर!
Published on

लखनऊ। यूपी में बागपत जिले के चांदीनगर में खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक 60 साल के मुस्लिम बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 17 में से सिर्फ चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है वह लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के बागपत में खेकड़ा थाना क्षेत्र के विनयपुर गांव में विनयपुर दाऊद अली पुत्र हाकम अली (60) 3 सितम्बर 2022 की रात को अपने भतीजे नईम पुत्र सहाबुद्दीन व एक अन्य अकरम पुत्र सत्तार के साथ मकान के बाहर दरवाजे पर बैठे थे।

दाऊद अली की बेटी लुबना ने बताया– "रात लगभग साढ़े दस बजे छह से ज्यादा बाइक पर लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने अचानक मेरे अब्बू पर हमला कर दिया था। सभी आरोपियों के पास असलहे, लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर सभी फरार हो गए थे।"

कई राउंड की फायरिंग

लुबना ने बताया-"जब उन सबने अचानक हमला बोला, कोई कुछ समझ नहीं पाया। नईम व अकरम मौके से जान बचाकर भाग गए थे। हमलावरों ने दोनों पर फायर झोंक दिया, लेकिन वे बच गए। हमलावरों ने गांव में अन्य स्थानों पर भी कई राउंड फायरिंग की।"

चारपाई से नीचे रिस रहा था खून

<strong>मृतक</strong>
मृतक

लुबना ने बताया-"जब हम लोग पहुंचे तो अब्बू बेहोश चारपाई पर पड़े थे। वह पूरे खून से सने हुए थे। खून चारपाई से रिसकर नीचे गिर रहा था। अब्बू को हम मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। 4 सितम्बर 2022 की सुबह अब्बू का इंतकाल हो गया था।"

मामले में अब तक क्या हुई कार्रवाई

बागपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
बागपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

इस पूरे मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस 5 सितम्बर 2022 को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक 13 आरोपी फरार चल रहे हैं।

<strong>तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में तैनात पुलिस।</strong>
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में तैनात पुलिस।

पुलिस ने इन धाराओं में केस दर्ज किया

मृतक के भतीजे नदीम खान पुत्र फैजुद्दीन ने सात आठ बाइक सवार 20-22 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर चाचा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 147, 148, 149, 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com