आज दिन भर की खबरें: गोलीकांड में आदिवासी परिवार के सात लोग हुए गंभीर घायल

गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
Published on

दिल्ली। देश के विभिन्न राज्यों से बीते 12 घंटों में हिंसा की कई वारदातें सामने आई है। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आदिवासी समुदाय के दो पक्षों में भूमि विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर बंदूकों से फायर कर दिया। गोली लगने से लगभग सात महिला पुरुष घायल हुए। घायलों को श्योपुर जिले के बड़ौदा सरकारी अस्पताल सहित राजस्थान के कोटा और जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की एक जिला अदालत ने दहेज हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में खेत में भूमिगत पाइप लाइन को लेकर विवाद

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बाड़ौदा थाना इलाके में खेत की मेढ़ पर भूमिगत पाइप लाइन डालने की बात को लेकर आदिवासी समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने मकान की छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष के लोगों पर दो बंदूकों से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक ही पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग गम्भीर घायल है। घायलों को राजस्थान के कोटा व जयपुर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जयपुर रेफर हुए दो लोगों की हालत गम्भीर बताई गई है।

श्योपुर जिले के बड़ौदा थानाधिकारी सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि गत दिवस बुधवार दोपहर दो बजे लगभग सिरसौद गांव में मुकेश मीणा के परिवार का पड़ोसियों से खेत की मेढ से पानी की पाइप लाइन निकालने को लेकर विवाद हुआ था। पहले खेत पर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। इसके बाद दूसरे पक्ष के सौनाथ, रामनिवास व अशोक आदि लोगों ने अपने घर की छत पर खड़े होकर मुकेश मीणा के परिवार पर दो अलग-अलग बंदूकों से फायरिंग कर दी। इस दौरान किसी ने फायरिंग करते हुए आरोपियों का वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बंदूक की गोली लगने से मुकेश मीना (44) के दोनों पैरों में तथा पत्नी गायत्री (42) के गर्दन में गोली लगी। मुकेश के भाई राम बलवान (35) व महेश (40) के भी गोली लगी। इस दौरान मुकेश की भतीजी लीला बाई (21) भी बंदूक की गोली लगने से गम्भीर घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना के बाद सभी घायलों को परिजन स्थानीय बड़ौदा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत नाजुक होने पर मुकेश मीणा, राम बलवान व महेश मीणा को राजस्थान के कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मुकेश की पत्नी गायत्री मीणा का कोटा के एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बंदूक की गोली लगने से गम्भीर घायल लीलाबाई को जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि कौशल्या व प्रियंका का बड़ौदा के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार मुस्तगीय महेश मीना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अशोक, भोले, रामनिवास, धनराज, सोमनाथ, चौतन्य सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में बड़ौदा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव जैसे हालात है। आरोपी घरों से गायब है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यूपी में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष पूर्व दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को एक जिला न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज कुमार प्रजापति की अप्रैल 2018 में संजू नामक युवती के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन बाद 29 मई 2018 को आरोपी पति ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इस पर मृतका संजू के पिता ने सूरज के खिलाफ सम्बंधित पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप था कि सूरज दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करता था। जब मांग पूरी नहीं की तो आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी।

सरकारी अधिवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज अब्दुल शाहिद ने हत्यारोपी पति सूरज को दोषी करार देते हुए उम्र कैद और जुर्माना की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल के लोग मोटरसाइकिल, 20 हजार रुपए नकद और सोने की चेन की मांग करने लगे और संजू को प्रताड़ित करने लगे।

बदायूं में दिल्ली की युवती से बलात्कार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास एक होटल में दिल्ली की एक युवती के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है। युवती दिल्ली से जल जीवन मिशन की टीम के साथ यहां जनजागरूकता करने आई थी। आरोप है कि युवती बाथरूम में थी, वह जैसे ही बाहर निकली तो दो युवक उसे खींचकर कमरे में ले गए। जहां उसके साथ बलात्कार किया। काफी देर तक युवती को गायब देख टीम के लोग उसकी तलाश करने लगे। जिस पर एक कमरे में युवती के रोने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह लोग कमरे में गए तो वहां युवती रोते हुए मिली। उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। टीम के पहुंचते ही युवक वहां से धक्का देकर फरार हो गई। जल जीवन मिशन के लिए जागरूकता फैलाने वाली टीम के लीडर ने बताया कि वह लोग पुलिस से शिकायत करने जा रहे थे कि होटल मैनेजर ने रोक लिया। जिसके बाद मीडिया को भनक लग गई। इस पूरे मामले के 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची। जबकि ठीक चौकी के सामने ही होटल है। पुलिस अब युवती से बात कर रही है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
मणिपुर में सेना और पुलिस से लूटे गए हथियारों से हिंसा की आशंका!
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: 3 महीनों बाद डाकिया डाक लाया...डाक लाया!
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच
गोलीकांड में घायल आदिवासी परिवार के लोग
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: चुराचांदपुर में प्रवेश के लिए सिर्फ मुस्लिम ड्राइवर ही क्यों?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com